Home चर्चा में आकर्षक प्रगति पत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे

आकर्षक प्रगति पत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे

16
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग /शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा (संकुल: खमतराई) में उच्च कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिससे पूरे गांव और स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस वर्ष समग्र शिक्षा द्वारा अनुमोदित आकर्षक और रंगीन प्रगति पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को केवल ग्रेड ही नहीं दिए, बल्कि कार्ड के माध्यम से उन ग्रेड्स का अर्थ और उनकी व्यक्तिगत प्रगति को भी विस्तार से समझाया, ताकि छात्र अपनी खूबियों और सुधार के क्षेत्रों को समझ सकें।
परीक्षा परिणामों में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें कक्षा 5 से सतीश बघेल 91%,जानवी चौहान 88.8%,प्रियांशु रात्रे 85%एवं कक्षा 8 से कोमल देवांगन 89.5%,निखिल देवांगन 89.3%एवं मानवी चौहान 82% रहे
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि  पुरुषोत्तम सोनवानी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष रेखराज देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर पालक गण पुरुषोत्तम रात्रे,अजय सोनवानी,हेमलता जोशी,बनवारी यादव,रोहित बघेल,ईश्वर जोशी आदि एवं प्रधान पाठक गण अरविंद वैष्णव एवं के के साहू,शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे,नोहर लाल यादव,विमला चौहान ,घनश्याम साहू,फातिमा जांगड़ेआदि की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here