Home चर्चा में व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर: बीजापुर में अनुविभागीय अधिकारी ने ली...

व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन गंभीर: बीजापुर में अनुविभागीय अधिकारी ने ली अहम बैठक

9
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 01 मई 2026/
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल द्वारा व्यापारिक संघ एवं विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों तथा होटल एवं खान-पान व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दुकानों के रखरखाव, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी सामग्री की पहचान एवं निस्तारण, पॉलिथीन के उपयोग तथा स्वच्छता संबंधी नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, एक्सपायरी उत्पादों को तुरंत हटाने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार डिस्पोजल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पॉलिथीन के सीमित एवं नियमबद्ध उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें नगर पालिका, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग तथा यातायात विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान बीएमओ बीजापुर डॉ. विकास गवेल, नगर पालिका सीएमओ बंशीलाल नुरुटी, फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर श्री डीके देवांगन जी, श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार एवं यातायात प्रभारी भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि शहर में स्वच्छ एवं सुरक्षित व्यापारिक वातावरण बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here