रतनपुर –
करीब 15 लाख 60 हजार की लागत से किला गेट के सामने गली से शिक्षक कॉलोनी तक की सड़कें पक्की सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आज सुबह भूमिपूजन किया गया।
वार्ड पार्षद सुनील संटी अग्रवाल के सराहनीय कार्य से कार्य पास – वार्ड वासियों ने जताया आभार। वार्ड वासियों को पक्की सड़क और नाली की मिली सौगात।

भूमिपूजन में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, पार्षद सुनील संटी अग्रवाल, रियाज अहमद खोखर, एल्डरमैन सुरेश सोनी और नगर पालिका सी.एम.ओ., नगर पालिका इंजीनियर तथा समस्त मोहल्लेवासियों की मौजूदगी रही।
अब जल्द ही वार्ड वासियों को पक्की नई सड़क और नाली निर्माण का कार्य देखने को मिलेगा।







