संगठन को मजबूत करने कई पदों पर नियुक्तियां, नई टीम से पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव की सहमति एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर यादव की अनुशंसा के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और ऊर्जा के साथ करेंगे तथा आमजन की आवाज बनकर उनके हक-अधिकारों के लिए कार्य करेंगे।
नई कार्यकारिणी में जावेद रहमानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन से कुसमी ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और गतिविधियों में तेजी आएगी।
वहीं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी नई टीम के गठन का स्वागत करते हुए संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।








