संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई की मार से हर वर्ग का व्यक्ति बदहाल और परेशान है।
रविंद्र सिंह ठाकुर ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपये तथा 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम 261 रुपये किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
उन्होंने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर घर चलाने वाली माताओं और बहनों पर पड़ रहा है, जो रोजमर्रा के खर्चों को लेकर चिंतित और परेशान हैं। गैस, तेल और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार वृद्धि से आमजन का जीवन कठिन हो गया है।
रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले Narendra Modi ने महंगाई खत्म करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।








