Home चर्चा में अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल… ...

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल… संध्या की सफलता से समाज हुआ गौरवान्वित… अधिवक्ता चितरंजय

6
0

छत्तीसगढ़ हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम २०२६ में प्रथम स्थान पाकर कुमारी संध्या नायक ने अघरिया समाज को गौरवान्वित किया है,यह उद्गार व्यक्त करते हुए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अघरिया समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि देश की सेवा करने का सपना पाले संध्या नायक के सफलता के पीछे माता_पिता एवं परिवार का आशीर्वाद और शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने आगे बताया कि संध्या आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में अपना केरियर बनाना चाहती हैं, ताकि समाज और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सके।
संध्या नायक की इस उपलब्धि से उसके निज ग्राम अर्जुन्दा सहित पूरे अघरिया समाज में उत्साह का माहौल है। अखिल भारतीय अघरिया समाज ने १०वीं बोर्ड की प्रवीण्य सूची में संध्या के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शीघ्र ही सामाजिक मंच से उन्हें सम्मानित करने की बात कही है। विदित हो कि घरेलू कार्यों में हमेशा अपनी मां का हाथ बटाने वाली संध्या ने बिना कोचिंग प्रतिदिन नियमित अध्ययन तथा स्कूली तालीम से ही प्रदेश में अव्वल स्थान पाकर यह गौरव हासिल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here