Home कोरबा विद्यालय का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट परिणाम पढ़े...

विद्यालय का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में उत्कृष्ट परिणाम पढ़े पूरी खबर……

19
0
कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज़ 36गढ़ :– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहर ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के विद्यार्थियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कक्षा 12वीं में लक्ष्मणिया ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रागनी ने 81 प्रतिशत तथा आरती कंवर ने 77 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इस कक्षा में 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में बुधराज ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान पाया। अनिरुद्ध और रीना ने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस कक्षा में 26 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से सफल रहे। विद्यालय की सफलता का श्रेय प्राचार्य अनुपमा राजवाड़े के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सतत प्रयास को दिया जा रहा है। नियमित कक्षाओं के साथ अतिरिक्त अध्ययन सत्र और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम परीक्षा परिणाम में
देखने को मिला। इस उपलब्धि पर शिक्षकगण लखनलाल डहरिया, मानसिंह राठिया, सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव, अमरसिंह खुराना, के.बी. निमजा, नेहारानी राठौर, गामता साहू, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, हेमंत साहू, कृष्णा दास महंत, प्रमिला एक्का, हनुमान सिंह उरें, मंजुलता, नमिता केरकेट्टा, शिवकुमार पटेल, अंजलि तंवर, नीरा, शनिराम, रांगुराम सहित समस्त स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उक्त जानकारी व्याख्याता मानसिंह राठिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here