अहंकार से परे परिवार भाव से संचालित होता है सामाजिक संगठन, यह बात कहते हुए अखिल भारतीय अघरिया समाज के पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि सामाजिक संगठन व्यक्तिगत महत्वकांक्षा एवं अहंकार से परे परिवार भाव से सशक्त होता है तथा सामाजिक पदाधिकारियों को दायित्व भाव से सामाजिक कर्तव्यों का विनम्रता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए ताकि संगठन सर्वस्पर्शी होने के साथ ही सर्वमान्य हो तभी समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
आज ग्राम जावलपुर में आयोजित अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक का श्री गणेश भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया जिसमें जांजगीर जिले के अलग अलग स्थानों से पधारे सामाजिक बंधुओं की भारी उपस्थिति रही। पवन कौशिक ने संचालन करते हुए विगत दिनों संपन्न कापन बैठक के कार्यवृत्त का पठन किया जिस पर उपस्थित बंधुओं ने करतल ध्वनि पिछली कार्यवाही की पुष्टि किया।

पश्चात कोषाध्यक्ष आर्यभट्ट शांडिल्य ने अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ छत्तीसगढ़ अघरिया विकास समिति के रिश्तों पर चर्चा करते हुए विकास समिति के संविलियन की पुष्टि किया तथा अखिल भारतीय अघरिया समाज के रीति_नीति परंपरा और संविधान को अंगीकार कर लेने के तथ्य से अवगत कराया।
तदपश्चात ग्राम कापन में अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र जांजगीर के क्षेत्रीय सभा मई २०२६ में आयोजित करने पर सबने सहमति व्यक्त करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल को तिथि एवं अतिथि तय करने हेतु अधिकृत किया गया तो वहीं चितरंजय पटेल ने आयोजन को सफल बनाने हेतु हर अघरिया के घर और जन_जन को सभा में शामिल होने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं लोगों प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिलीप कौशिक ने आगामी बालसभा को सफल बनाने का आग्रह किया।
आज इस आयोजन में मुख्य अतिथि अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ बिलासपुर से बंशीधर पटेल, सादे लाल पटेल, रघु कौशिक, खम्भन लाल कौशिक, दिलीप कौशिक, पवन कौशिक, आर्यभट्ट शांडिल्य, गोमती भारद्वाज, राममोहन गौतम, शंकर लाल, हलधर अघरिया के साथ ही सामाजिक बंधुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर कापन बल आभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अघरिया विकास समिति के द्वारा अध्यक्ष रघु कौशिक एवं खम्भन लाल कौशिक के खिलाफ की गई कार्यवाही एवं टिप्पणी की निंदा की गई तथा अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ कदम ताल करते हुए समाज को सशक्त बनाने की बात कही।








