Home मुख्य ख़बरें सख्त ट्रैफिक नियम लागू: 45 दिन में चालान निपटाना अनिवार्य, बार-बार उल्लंघन...

सख्त ट्रैफिक नियम लागू: 45 दिन में चालान निपटाना अनिवार्य, बार-बार उल्लंघन पर लाइसेंस होगा सस्पेंड

40
0

दिल्ली सरकार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दिशा में एक बड़ा फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए नए नियम बनाए हैं, जिन्हें लागू भी कर दिया गया है। दिल्ली सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए नियमों की जानकारी दी है। नए नियमों के तहत, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इतना ही नहीं, आपको 45 दिनों के अंदर अपने चालान का सेटलमेंट करना होगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, ट्रैफिक व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत, अगर किसी व्यक्ति का चालान कटता है तो उसे 45 दिनों के अंदर उसका सेटलमेंट करना अनिवार्य होगा। अगर कोई व्यक्ति 45 दिनों के अंदर सेटलमेंट नहीं करता है और चालान भरने में देरी करता है तो ऐसी स्थिति में उसके ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के आरसी से जुड़ी सेवाएं अस्थाई रूप से रोकी जा सकती हैं।

नए ट्रैफिक नियमों के तहत, चालान को लेकर निर्धारित समय में चुनौती नहीं देने पर चालान स्वतः स्वीकार माना जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अपने चालान को चुनौती देना चाहता है तो उसके लिए ऑनलाइन चुनौती की भी सुविधा दी जाएगी। सरकार ने कहा कि चालान को पहले ऑनलाइन चुनौती दिया जा सकता है। अगर ऑनलाइन चुनौती देने पर बात नहीं बनती है तो आप कोर्ट में चालान को चुनौती दे सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति 1 साल में 5 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो ऐसी परिस्थितियों में उसका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) भी सस्पेंड किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here