Home चर्चा में शहर से गांव तक चौपाल से गलियों तक कांग्रेस की कार्यकर्ताओं से...

शहर से गांव तक चौपाल से गलियों तक कांग्रेस की कार्यकर्ताओं से नेताओं के घर तक बाबा टी एस सिंह देव की कदम ..

9
0

संवाददाता – लक्ष्मीनारायण लहरे

सारंगढ़ ।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबा टी एस सिंह देव सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रवास पर रहे सुबह से रात तक उनके कदम नहीं रुके । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं के घर तक पहुंचे और उनका हाल चाल जाना वही उनके प्रवास पर कार्यकर्ताओं नेताओं ने जगह जगह स्वागत कर उनके कदम से कदम मिलाकर चलते रहे । उनकी सादगी का हर कोई कायल है । सारंगढ़ में सारंगढ़ रियासत गिरीविलास पैलेश से लेकर अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिले । उनकी यह प्रवास कांग्रेस पार्टी के लिए नई ऊर्जा भरने की काम कर रही है । उनकी स्वागत में कार्यकर्ताओं उत्साह देखने को मिला । पान पानी पालगी की संस्कार धानी की ऐतिहासिक नगरी मां कौशलेश्वरी देवी की धरा कोसीर में हृदय स्थल में स्वागत अभिनंदन हुई और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल चल मंदिर दर्शन कर अपने कांग्रेस के कार्यकर्ता विष्णु चंद्रा के घर पहुंचकर परिवार वालों से मिले वहीं कार्यकर्ताओं से मिले । कोसीर गांव पहुंचने के पूर्व सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के गृह निवास में पहुंचे हुए थे और लोगों से आत्मीय मुलाकात किए । उनके प्रवास का मनसा हमारे वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने जानने की कोशिश की तो बाबा ने बताया अपने कार्यकर्ताओं को मिलने आया था । वहीं उन्होंने सारंगढ़ की राजनीतिक स्थिति पर कहा सारंगढ़ में कार्यकर्ताओं ने सिर बहुत ऊंचा रखा है । कोसीर गांव प्रथम आगमन था उनके आने से लोगों में उत्साह दिखा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here