कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह
कुसमुंडा
मंगलवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने कुसमुंडा क्षेत्र में जनजीवन को काफी प्रभावित किया। नेहरू नगर के मुख्य मार्ग के पास लगे एक नीलगिरी के पेड़ के बिजली लाइन पर गिर जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस घटना में बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर नीचे गिर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। टीम द्वारा पेड़ हटाने और टूटे हुए तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम में देरी हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मौसम खराब रहने पर मरम्मत कार्य पूरा होने में समय लग सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली तारों के आसपास लगे पेड़ों की समय-समय पर कटाई-छंटाई न होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है।
इसी बीच दूसरी ओर कुचेना बायपास मार्ग पर बने अंडरब्रिज में भारी बारिश के कारण पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए ठेकेदार द्वारा पंप लगाकर पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन यह केवल अस्थायी समाधान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अंडरब्रिज में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक हर बारिश में ऐसी समस्या बनी रहेगी और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधाएं आ रही हैं, जिससे बिजली बहाली में देरी होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही कार्य को तेजी से पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बिजली तारों के आसपास लगे पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर पेड़ों की देखरेख और कटाई सुनिश्चित की जाए।