-तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत पर छलका कार्यकर्ताओं का उत्साह =
-ममता को ले डूबी हिंदुओं के प्रति उनकी निर्ममता और तुष्टिकरण की राजनीति: स्वाधीन जैन =
अर्जुन झा/दल्ली राजहरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि देश ने हिंदू विरोधी ताकतों को पूरी तरह नकार दिया है। पश्चिम बंगाल के चुनावों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय और अन्य नेताओं में अच्छी मेहनत की थी। उनकी मेहनत रंग लाई है। श्री जैन ने कहा है कि ममता बनर्जी के मन में भरी हिंदु और हिंदुत्व के प्रति नफरत तथा उनकी तुष्टिकरण की राजनीति उन्हें ले डूबी है। देश का सनातन समाज जाग उठा है और अब हिंदू विरोधी सियासी ताकतों को सबक सिखाने तत्पर है।

तीनों राज्यों में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक से बस स्टैंड चौक तक विशाल विजय रैली निकाली गई। भाजपा नेता स्वाधीन जैन भी बताया कि वे स्वयं इस विजय रैली में सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में लोगों को पेड़ा, लड्डू, झालमुरी खिलाकर एवं बैंड-बाजा, पटाखे फोड़ कर बधाई देकर जश्न मनाया गया।
सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। विजय रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दसोड़े, प्रदेश समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयदीप गुप्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी आशीष लालवानी, मुकेश खस, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू महेंद्र सिंह, रमेश जैन, प्रमोद भाई, समर्थ लखानी, पवन सोनी, पार्षद वीरेंद्र साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनीर, सृजित अप्पू भाई, दमनदीप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। स्वाधीन जैन ने कहा कि इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका अदा की है।
पवन साय, विजय शर्मा, संजय पाण्डेय एवं वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की टीम लगातार बंगाल में रहकर दिन-रात अथक परिश्रम, प्रचार-प्रसार और संगठन कार्य में जुटी थी। इन्हीं सबकी तपस्या और मेहनत के कारण आज हम इस मुकाम पर सफलता प्राप्त कर पाए हैं। जैन ने कहा- हमें गर्व है कि हमें पवन साय जैसा संगठन शिल्पी और विजय शर्मा जैसा कर्मठ नेतृत्व मिला। छत्तीसगढ़ के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन। इस अभूतपूर्व विजय के सभी सूत्रधारों को हृदय से बधाई। बंगाल की राष्ट्रवादी जनता का कोटि-कोटि आभार। श्री जैन ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








