अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर नए अमेरिकी सैन्य हमलों की संभावना से इनकार नहीं किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे टकराव में “बहुत जल्द” जीत मिलेगी. हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह टकराव जल्द खत्म होगा और तेल की कीमतें गिरेंगी. यह हमला अमेरिका में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन से पहले हो सकता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या मिडटर्म चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा हमला किया जा सकता है, तो ट्रंप ने कहा कि इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
यह भी माना कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले नए सिरे से सैन्य हमले “संभव” हैं, इस बात को ट्रम्प ने बिल्कुल खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होते ही दुनियाभर में तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी. ट्रम्प ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अमेरिका का सबसे बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने परमाणु हथियारों के मुद्दे को पूरे संघर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया.
हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि यह टकराव जल्द ही खत्म हो जाएगा और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी. लेकिन, उन्होंने संभावित हमले की कोई तारीख बताने से इनकार किया.







