Home कोरबा भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ कुसमुंडा में 370 मजदूर हुए शामिल, श्रमिक...

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ कुसमुंडा में 370 मजदूर हुए शामिल, श्रमिक एकता और आंदोलन को मिला नया बल

8
0

गुरदीप सिंह/कुसमुंडा –

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ कुसमुंडा की रीति-नीति और श्रमिक हितों के प्रति सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर इंटक यूनियन सहित अन्य संगठनों के 370 सदस्यों ने बीएमएस में शामिल होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों का उत्साह देखने लायक रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोनू पटेल, धीरेन्द्र पटेल, सूर्यनारायण पाल सहित बड़ी संख्या में मजदूर और पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत सिंह मौजूद रहे। उनके साथ हिरन चंद्रा, रंजय सिंह एवं टिकेश्वर राठौर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

मंच संचालन अमिया मिश्रा द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट एवं क्षेत्रीय कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस दौरान सुजीत सिंह ने उपस्थित सैकड़ों मजदूरों को संबोधित करते हुए नए सदस्यों का संगठन में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीएमएस सदैव श्रमिकों के अधिकारों और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है और आगे भी मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने घोषणा की कि चरणबद्ध श्रमिक आंदोलन की शुरुआत 15 मई 2026 से स्थानीय मुद्दों को लेकर की जाएगी। उन्होंने कुसमुंडा क्षेत्र के सभी कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि इस आंदोलन को केंद्रीय समिति का पूरा सहयोग प्राप्त रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिक एकता, संगठन विस्तार और मजदूर हितों की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखी गईं। बड़ी संख्या में श्रमिकों के बीएमएस से जुड़ने को संगठन की मजबूती और श्रमिकों के बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here