Home चर्चा में नवागांव में ट्रैक्टर का लोहे का हब चोरी करते आरोपी गिरफ्तार ...

नवागांव में ट्रैक्टर का लोहे का हब चोरी करते आरोपी गिरफ्तार ग्रामवासियों की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, मोटरसाइकिल समेत सामान जब्त

8
0
संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। थाना पलारी पुलिस ने ग्राम नवागांव में ट्रैक्टर का लोहे का हब चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ग्रामवासियों की सजगता और सतर्कता के चलते आरोपी को चोरी करते समय ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का हब तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी खेलूराम कोसले निवासी ग्राम नवागांव ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08 मई 2026 की शाम लगभग 7 बजे उसके फकीरा भाठा स्थित बोर प्लाट में रखे ट्रैक्टर का लोहे का हब एक युवक द्वारा चोरी कर मोटरसाइकिल में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बोर प्लाट के पास रहने वाले चमन लाल गेण्डरे की नजर आरोपी पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को रोक लिया तथा अन्य ग्रामीणों की सहायता से उसे पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलने पर थाना पलारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का लोहे का हब कीमती लगभग ₹5000 एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 QA 4466 जब्त कर लिया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लकड़िया थाना पलारी बताया गया है।
ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here