Home चर्चा में बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 3 शार्पशूटर...

बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 3 शार्पशूटर गिरफ्तार

31
0

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ राठ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SIT और बंगाल पुलिस ने बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया-अयोध्या इलाके से तीन संदिग्ध शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को 6 मई को हुए हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में शामिल होने के शक में पकड़ा गया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह, मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन और UPI ट्रांजैक्शन की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गया।

कैसे हुई थी हत्या?
6 मई की रात चंद्रनाथ राठ अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में हमलावरों ने उनकी SUV को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की, जिसमें राठ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जांच में क्या सामने आया?
SIT को शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। हमलावरों ने फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया था और वारदात को महज कुछ सेकंड में अंजाम दिया गया। पुलिस को शक है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो सकती है और इसके पीछे बड़े नेटवर्क की भूमिका हो सकती है।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
घटना के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसे “सुनियोजित हत्या” बताते हुए राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया था। वहीं विपक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here