गेवरा दीपका,:- संवाददाता हेमचंद्र सोनी
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर दीपका डिस्पेंसरी एवं, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नर्सिंग स्टाफ को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उनके समर्पण, सेवा भावना एवं महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला है
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी निरंतर मानव सेवा को नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कार्य करती हैं। संगठन ने सभी नर्सिंग कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।








