Home चर्चा में जिला साहू संघ बलौदाबाजार की नई टीम का ऐलान: बीरेंद साहू...

जिला साहू संघ बलौदाबाजार की नई टीम का ऐलान: बीरेंद साहू ‘विरु’ को मिली कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

4
0

-समाज संगठन को मिलेगी नई मजबूती, कार्यकारिणी गठन से समाजजनों में उत्साह

 डुगेश्वर संजू साहू

भवानीपुर (पलारी)। जिला साहू संघ बलौदाबाजार की नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन ने समाज हित एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है।

नई कार्यकारिणी में युवा एवं सक्रिय समाजसेवी बीरेंद साहू ‘विरु’ को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि बीरेंद साहू ‘विरु’ लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं कार्यशैली का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। नई कार्यकारिणी समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा जागरूकता एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी।

कोषाध्यक्ष बनने पर बीरेंद साहू ‘विरु’ ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाजजनों में उत्साह का माहौल है तथा सभी ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here