सरगुजा संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है एक ओर जहाँ कल एक कार ने एक व्यक्ति को बचाते हुए एक खड़ी बाइक को ठोकर मार दी तो वही स्थानीय कुंवरपुर बांध मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार कार आज सुबह 40 फिट गड्ढे में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक पांडेय पिता अजय पांडेय निवासी भदोही उत्तरप्रदेश जो की रायपुर के कबीर नगर में निवासरत है कार से अपने घर जाने निकला था जहाँ तेज रफ़्तार होने के कारण कुंवरपुर बांध मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 40 फिट गहरे खाई में जा गिरी।

इस घटना की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई जिसके बाद घायल को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और लोगो के सहयोग से बाहर निकाला जा सका। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया जहाँ मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लखनपुर का कुंवरपुर मोड़ आए दिन कई दुर्घटनाओं का गवाह बनता है जहाँ सड़क किनारे कोई बेरिकेट नहीं होने से तेज रफ़्तार कार सहित कई वाहन गहरे खाई में गिर जाते हैं जिसके बाद कई बार लोग यहाँ दुर्घटना का शिकार होते हैं ।








