कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज़ 36गढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में कुल 1114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 370 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष बिजमोती अभिमन्यु राठिया, जनपद उपाध्यक्ष कौशिल्या विश्वनाथ कंवर, जनपद क्षेत्र क्रमांक 07 रफीक मेमन, भारतीय जनता पार्टी गढ़उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, जिला कार्यालय प्रभारी अमृत तंवर, भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल के मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुन्ती चंद्रा, पूजा राठिया सरपंच ग्राम पंचायत चुईया, लक्ष्मी सिंह तंवर सरपंच सोनगुड़ा, राय सिंह सरपंच सोनपुरी, उपन कंवर सरपंच जामबहार, नारायण सिंह गोंड सरपंच अजगरबहार, कलेश सिंह कंवर सरपंच धनगांव, डिगपाल सिंह कंवर सरपंच तिलाईडांड, प्रेमबाई कंवर सरपंच कछार, बहोरन मंझवार सरपंच माखुरपानी, बंधनबाई कंवर सरपंच सतरेंगा, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार अभियान से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, कृषि, राजस्व, श्रम, शिक्षा, विद्युत तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपी गई तथा मनरेगा जॉब कार्ड भी प्रदान किए गए। आजीविका मिशन के तहत समूह को साठ – साठ हजार रुपए का चेक प्रदान किए गए।इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने इसे जनहित की प्रभावी पहल बताया।








