Home चर्चा में लखनपुर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन

लखनपुर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन

12
0
लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।।
आज दिनांक 13 मई 2026 को आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर सर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लखनपुर के पौड़ी ग्राम पंचायत में 18 ग्राम पंचायतों के संयुक्त संयोजन के आधार पर सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लुंडरा विधायक प्रबोध मिंज द्वारा आमजन से संवाद किया गया। साथ ही सुशासन तिहार के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु लगभग 26 विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड हेतु विशेष शिविर का आयोजन भी किया गया।
टीबी मुक्त सरगुजा के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच की गई। बिहान बाजार के अंतर्गत “आकांक्षा हाट” का आयोजन किया गया। एनआरएलएम विभाग के माध्यम से विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा FLN प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सभी विभागों से जानकारी प्राप्त कर विभिन्न हितग्राही सामग्रियों का वितरण किया गया।
 
जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत “खुशियों की चाबी”, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा विभाग द्वारा जॉब कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व एवं ऋण पुस्तिका, वन विभाग द्वारा वन पट्टा तथा खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विनय अग्रवाल द्वारा समस्त विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी एवं चर्चा की गई। आज सुशासन तिहार के अवसर पर कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 355 रही,पूर्व में प्राप्त 296 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शिविर में सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here