Home चर्चा में उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर, बैठकें कर भाजपा...

उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर, बैठकें कर भाजपा बना रही है ठोस रणनीति

15
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

प्रत्याशी चयन व चुनाव की रुपरेखा पर चर्चा 
नगर निगम में 1 पार्षद पद और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 पंच पदों हेतु उप चुनाव 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले के नगर निगम क्षेत्र व पंचायत क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में प्रत्याशी चयन सहित चुनावी तैयारियों को लेकर जुटी हुई है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घोषित उप चुनाव की रुपरेखा व प्रत्याशियों के चेहरे तय करने को लेकर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद हेतु और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 पंच पद हेतु उपचुनाव होना है।ग्रामीण क्षेत्र बकावणड में 11, बस्तर में 6, जगदलपुर में 2, लोहंडीगुड़ा में 2, तोकापाल में 2 व दरभा में 02 रिक्त पंच पदों के लिए उपचुनाव होने हैं। भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन पर विचार विमर्श किया गया और भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम लाने के लिए रणनीति बनाकर परिश्रम करने कहा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपचुनाव को बड़ी गंभीरता से लेने कहा व भाजपा की विजय सुनिश्चित करने समवेत प्रयास करने कहा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परिस बेसरा, सफीरा साहू, ललिता बघेल, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बघेल, सोनबारी भद्रे, बसंत कश्यप, मनीराम कश्यप, अतुल सिम्हा आदि मौजूद रहे।
_

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here