आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग: आरंग थाना परिसर के बाहर आज उस समय भारी बवाल मच गया, जब सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज के लोग आरंग थाना पहुंच गए। आरोप है कि एक कथित गौ सेवक ने समाज के एक व्यक्ति के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि पुलिस थाना परिसर में ही उसकी पिटाई कर दी। सतनामी समाज के थाना आने की सूचना मिलते ही पूरा थाना छावनी में तब्दील हो चुका था मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक कुमार झा,डीएसपी लंबोदर पटेल सहित कई थानों के थाना प्रभारी बल से साथ स्थिति को संभाला आपको बता दे कि विवाद की शुरुआत कुछ दिनों पहले तब हुई, जब कथित गौ सेवकों ने ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे एक वाहन को पकड़ा था। लेकिन आज इस विवाद ने तब उग्र रूप ले लिया, जब कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों ने ग्राम गुदगुदा के रहने वाले बाल कुमार कुर्रे के साथ सरेआम गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात आरंग थाने के परिसर में अंजाम दी गई। घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोल्डी शर्मा को सरेआम दुर्व्यवहार करते देखा जा सकता है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद सतनामी समाज का आक्रोश भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि स्थानीय पुलिस थाना परिसर में ही गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने पीड़ित से मारपीट और गाली गलौज की है और इसी वजह से उसके हौसले इतने बुलंद हैं कि उसे कानून का कोई खौफ नहीं रहा। समाज के लोग आरोपियों के खिलाफ तुरंत कड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। मामले में आरंग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध की गई है।









