Home चर्चा में श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान के अध्यक्ष पं. ध्रुव नारायण शुक्ला जी...

श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान के अध्यक्ष पं. ध्रुव नारायण शुक्ला जी के तत्वावधान में नैमिषारण्य धाम में 116वीं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

15
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/नैमिषारण्य (उत्तरप्रदेश)। परम पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर उत्तरप्रदेश के पावन तीर्थ नैमिषारण्य धाम स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री परशुराम पुरोहित वैदिक संस्थान, आरंग के अध्यक्ष पं. ध्रुव नारायण शुक्ला जी के तत्वावधान में 116वीं श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य एवं भव्य आयोजन संपन्न हो रहा है।
इस पुण्य अवसर पर मोराध्वज नगरी आरंग, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) से पधारे प्रख्यात कथा प्रवक्ता पं. ध्रुव नारायण शुक्ला जी द्वारा संगीतमय एवं भावपूर्ण श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। यह वही पुण्यभूमि है, जहाँ ऋषि-मुनियों द्वारा धर्म, ज्ञान एवं भगवान की दिव्य कथाओं का अमृत प्रवाहित हुआ है।श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस कथा में प्रतिदिन अपार श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, भिलाई सहित विभिन्न जिलों एवं अनेक प्रांतों से श्रद्धालु भक्तगण कथा श्रवण एवं धर्म लाभ हेतु पहुँचे हैं।कथा के साथ-साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पारायण, वैदिक अनुष्ठान, यज्ञीय क्रियाएं, विष्णु सहस्रनाम पाठ, दैनिक हरिहर पूजन एवं सुदर्शनाभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किए जा रहे हैं, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से आलोकित हो उठा है।संस्थान के संस्थापक पं. अविनाश शर्मा जी ने बताया कि आचार्य पं. श्री ध्रुव नारायण शुक्ला जी के मार्गदर्शन में संस्थान के सदस्य एवं श्रद्धालु नैमिषारण्य धाम पहुँचकर इस दिव्य आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here