Home चर्चा में 20 मई के बंद के दौरान भी जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराने...

20 मई के बंद के दौरान भी जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय

16
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 
जगदलपुर। ऑनलाइन दवा विक्रय के विरोध में 20 मई को ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आव्हान पर छग दवा विक्रेता संघ एवं बस्तर जिला दवा विक्रेता संघ बस्तर के सभी विकासखंडों के सभी दवा व्यवसायी राष्ट्रव्यापी हड़ताल व विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस बीच बस्तर जिला दवा विक्रेता संघ ने मानवीय दृष्टिकोण से जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराने का शानदार फैसला किया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

बस्तर जिला दवा विक्रेता संघ का कहना है कि औषधि अत्यंत आवश्यक वस्तुओं में आती है। 20 मई को दवा व्यापार बंद के दौरान जनमानस की स्वास्थ्य सुविधा किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए बस्तर जिला दवा विक्रेता संघ आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर और नाम इस प्रकार हैं प्रशांत सरडे अध्यक्ष 9425597719 व 9202551717, अशद खान उपाध्यक्ष 7389186786 व 70000650291, सतीश शुक्ला सचिव 9406078591 व 8817132861, रोहित महापात्र 8963962362 व 9406288556, दिनेश पांडे 6265681617 और योगेश तिवारी 9575177644। आपात परिस्थितियों में दवाईयों की जरूरत पड़ने पर नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here