Home चर्चा में कोमाखान में महंगाई के खिलाफ फूटा गुस्सा: जिला अध्यक्ष द्वारीकाधीश यादव की...

कोमाखान में महंगाई के खिलाफ फूटा गुस्सा: जिला अध्यक्ष द्वारीकाधीश यादव की अगुवाई में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

23
0

अब्दुल रफ़ीक खान/कोमाखान। देश में लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई के विरोध में आज कोमाखान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। खल्लारी विधायक द्वारीकाधीश यादव की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज किया।

नगर भ्रमण कर विधायक ने जाना जनता का हाल

प्रदर्शन के दौरान विधायक द्वारीकाधीश यादव और कार्यकर्ताओं ने पूरे कोमाखान नगर का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्थानीय पेट्रोल पंप, किराना दुकानों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर पहुंचे। विधायक ने वहां मौजूद आम उपभोक्ताओं, वाहन चालकों और छोटे व्यापारियों से सीधे बात की और यह जानने का प्रयास किया कि बढ़ती महंगाई ने उनके घर का बजट किस तरह बिगाड़ दिया है।

महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट: द्वारीकाधीश यादव

दुकानदारों और जनता से चर्चा करते हुए विधायक द्वारीकाधीश यादव ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा के राशन के सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज हर वर्ग त्रस्त है। नगर भ्रमण के दौरान गृहणियों ने भी विधायक से अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि अब रसोई चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, देवनारायण निषाद, संतोष पटेल, चंद्रहास साहू, संदीप साहू , भूपेश देवांगन, लखन चंद्राकर, डिकेश्वर देवांगन, आकाश चंद्राकर (युवा कांग्रेस अध्यक्ष), अंकित बागबाहरा, ताम्रध्वज बघेल, प्रीतम साहू, कुमार ठाकुर,वसीम रज़ा, तेजन चंद्राकर, मोहरसिंग चक्रधारी, प्रदीप यादव, हरिशंकर यादव, राजू जैन वाजिद खान, नरेंद्र जैन, मनोज चंद्राकर और खूबचंद चंद्राकर उपस्थित रहे।

साथ ही मुबारक खान, सुनील टांडे शिवचरण कुर्रे, उमाशंकर साहू, यज्ञेश साहू, कांति लाल तिवारी, कमल नारायण, हेमलाल साहू, मनोज विश्वकर्मा, अमरदास पटेल, चेतन पटेल, हेमलाल दीवान, खेमराज राजपूत, हेमलाल साहू, डूमन लाल कुर्रे, लोकेश कुमार दीवान, पुनारद ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा, चैतराम, लेखराम यादव, पूरनलाल पटेल, समीर खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here