बीजापुर –
जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ओव्हर लोड, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाना आदि की कार्यवाही में कुल 66 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क की कार्यवाही की गई ।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की समझाइश दी गई।







