Home चर्चा में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जगदलपुर में शुरू, अमित शाह की...

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक जगदलपुर में शुरू, अमित शाह की अध्यक्षता में अहम चर्चा

14
0

अर्जुन झा –

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज से शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं।

चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

इस बैठक में भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना

बैठक में राज्यों के बीच समन्वय, विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था, केंद्र और राज्यों की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

क्षेत्रीय विकास पर फोकस

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक क्षेत्रीय विकास को गति देने और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here