Home चर्चा में ग्राम देवरी में सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन, विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा...

ग्राम देवरी में सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन, विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा – “जनता की हर समस्या का होगा समाधान”

16
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला जांजगीर चांपा बलौदा/अकलतरा।
जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत ग्राम देवरी में विधायक निधि से बनने वाले सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछली बार जब वे गांव में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, तब ग्रामवासियों ने सांस्कृतिक मंच निर्माण की मांग रखी थी। ग्रामीणों की मांग और सहयोग से आज मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि वे केवल एक माध्यम हैं और विकास कार्य जनता के सहयोग एवं विश्वास से ही संभव हो पाते हैं।
विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक के सामने रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा घर-घर नल कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बोरवेल से पानी टंकी तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे पूरा सिस्टम प्रभावित है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्हैया राठौर, गगन गुरुद्वान, जनपद सदस्य उर्मिला बिंझवार, सरपंच निधि यादव, मार्कण्डेय साहू, वनवासी बिंझवार, पंचराम रात्रे, अमिताभ दीवान, निर्मल बिंझवार, हरेन सिंह, हितेश चौहान, गिरवर यादव, मनटोरा बाई, पवारा बाई, लक्ष्मीनबाई, साधराम, करम सिंह, बलराम, भानू बिंझवार, वृहस्पत सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सांस्कृतिक मंच निर्माण की स्वीकृति पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच गांव में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी साबित होगा तथा गांव की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here