सोमन साहू –
ब्राह्मण समाज आरंग के संरक्षक एवं आरंग–मंदिरहसौद टोल नाका के प्रबंधक श्रद्धेय श्री रमेश पाठक जी का विगत दिवस 65 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। उनके गोलोक धाम गमन से परिवार, समाज एवं समस्त शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
उनकी अंतिम यात्रा उपरांत मारवाड़ी श्मशान घाट में विधि-विधान से अन्त्येष्टि संपन्न हुई।
स्वर्गीय श्री पाठक जी सरल, सौम्य एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। वे श्रीमती रेखा पाठक के पति तथा अंकित, विश्वजीत, राजा, रजत एवं राजगुरु के पूज्य पिता थे।
उनके निधन पर स्वजन, परिजन एवं विप्र समाज आरंग ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।








