Home चर्चा में महापौर संजय पाण्डेय ने सुन ली चाय के दीवानों की पुकार

महापौर संजय पाण्डेय ने सुन ली चाय के दीवानों की पुकार

5
0

-मेयर ने लिया जायजा अब होगी नियमित सफाई =

जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय ने चाय के दीवानों और चाय बेचने वालों की पुकार सुन ली है। बदबू की वजह से अब चाय का जायका नहीं बिगड़ेगा। महापौर ने चाय दुकानों व पार्किंग स्थल के आसपास के पूरे इलाके की नियमित सफाई के निर्देश दिए हैं।

दरअसल नगर निगम द्वारा चाय बेचने और अन्य व्यवसाय के लिए नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास तथा निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बीच दुकानों का आबंटन कर रखा है। मगर कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल से लगातार निकलने वाली बदबूदार गंदगी से चाय का जायका बिगड़ गया था। इससे ग्राहकी प्रभावित हो रही थी। चाय विक्रेता सुनील साहू और अन्य व्यापारियों ने मामले की शिकायत नगर निगम प्रशासन और महापौर संजय पाण्डेय से की थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महापौर संजय पाण्डेय ने आज स्वयं स्थल निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त कराया। आज सुबह चाय पीने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने महापौर की तत्परता की सराहना की और कहा कि लगातार सफाई होने से उक्त समस्या का निदान हो जाएगा। महापौर ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि नियमित सफाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here