Home चर्चा में पशुपालन से बदली श्री प्यारेलाल यादव की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय...

पशुपालन से बदली श्री प्यारेलाल यादव की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

5
0

पुकार बाफना/बीजापुर 21 मई 2026/ पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय ग्रामीण परिवारों के लिए आय का बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के ग्राम मंगापेठा निवासी श्री प्यारेलाल यादव ने भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

श्री प्यारेलाल यादव पूर्व में कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन सीमित आय के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने पशुधन विकास विभाग की राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ लेकर पूर्व में दो गायों के पालन से डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की।
दूध उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई। व्यवसाय से होने वाली आय को बचत कर उन्होंने अतिरिक्त दो गायें खरीदीं। वर्तमान में उनके पास कुल 8 गौवंशीय पशु हैं, इससे उन्हें सालाना लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।

कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उनकी गायों से तीन उन्नत नस्ल की बछड़ो का जन्म भी हुआ है, जिससे भविष्य में डेयरी व्यवसाय के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।

श्री प्यारेलाल यादव ने बताया कि पशुपालन से जुड़कर उन्हें नियमित आय का साधन मिला है और अब वे अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे और बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं को ग्रामीणों के लिए लाभकारी बताते हुए अन्य किसानों एवं पशुपालकों से भी इसका लाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here