Home मुख्य ख़बरें आज से नौतपा का आगाज़: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग,...

आज से नौतपा का आगाज़: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग, लू के थपेड़ों से कई शहर 43 डिग्री के पार

8
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ के कई हिस्से लू की चपेट में है. भीषण गर्मी का दौर जारी है. इस बीच आज से नौतपा शुरू हो रहा है. अब अगले 9 दिन और अधिक गर्मी पड़ने वाली है. उत्तर पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है. फिलहाल इसमें परिवर्तन की संभावना नहीं है. रविवार को राजधानी में ग्रीष्म लहर ने लोगों को हलाकान किया.

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के अलावा 8 अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, जगदलपुर में 43.3 डिग्री, रायगढ़ में 42.8 डिग्री, कोरबा में 42.5 डिग्री, बलरामपुर, पेंड्रारोड में 41.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 41.7, रामानुजगंज में 40.1 और जशपुर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here