Home मुख्य ख़बरें पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी: 10 दिनों में चौथी बार महंगा...

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी: 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर

7
0

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर अब 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है। बताते चलें कि पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं। इसके बाद, कंपनियों ने 19 मई और 23 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे।

बताते चलें कि देश में बीते 4 सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर थीं और इनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, मिडिल-ईस्ट में शुरू हुए युद्ध के बाद कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चा तेल काफी महंगा हो गया। कच्चा तेल महंगा होने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। इस नुकसान को कम करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here