Home अंतर्राष्ट्रीय कांगो में इबोला का बढ़ता कहर: 900 से अधिक संदिग्ध मामले, 119...

कांगो में इबोला का बढ़ता कहर: 900 से अधिक संदिग्ध मामले, 119 मौतें दर्ज; WHO ने बताया हाई रिस्क, लेकिन वैश्विक फैलाव का खतरा कम

7
0

अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कांगो के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि देश के पूर्वी हिस्से में जारी इबोला के कहर के दौरान संदिग्ध मामलों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। कांगो के संचार मंत्रालय की ओर से रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि इबोला वायरस के 904 संदिग्ध मामले सामने आए हैं और 119 संदिग्ध मौत दर्ज की गई हैं।

इससे पहले कांगो के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि देश में इबोला वायरस के 700 से ज्यादा संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं और 170 से ज्यादा संदिग्ध मौत जानकारी सामने आई है। इबोला के अधिकतर मामले कांगो के इतुरी प्रांत से जुड़े हुए थे। इसी इलाके में इबोला का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी जानकारी दी है कि इबोला का प्रकोप कांगो के लिए हाई रिस्क पैदा कर रहा है। हालांकि, ये भी जानकारी दी है कि इबोला के वैश्विक स्तर पर फैलने का खतरा ज्यादा नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here