-ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया संशोधन
हनुमान प्रसाद यादव/एमसीबी –
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना 26 मई 2026 के अनुसार 28 मई 2026 को “ईद-उल-जुहा (बकरीद)” पर्व के अवसर पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अधिसूचना के परिपालन में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश 01 मई 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में 28 मई 2026 को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर “सुशासन तिहार 2026” अब 29 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर के आयोजन स्थल एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। साथ ही सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले अन्य सभी शिविरों की निर्धारित समय-सारणी यथावत प्रभावशील रहेगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं आम नागरिकों से संशोधित तिथि के अनुसार शिविर में उपस्थित होकर जनसमस्याओं के निराकरण हेतु लाभ लेने की अपील की है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।








