शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्माननीय शिक्षकों के सम्मानार्थ ‘बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन चंपारण, छत्तीसगढ़ में किया गया। यह कार्यक्रम आज 4 जून 2026, गुरुवार को ‘शिक्षा सागर फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित किया गया। इस गौरवमयी समारोह में कोंडागांव (छत्तीसगढ़) के उत्कृष्ट शिक्षक श्री संदीप सेन को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम की भव्य रूपरेखा यह विशेष सम्मान समारोह ‘छ.ग. का वृन्दावन’ कहे जाने वाले चंपारण में प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ।
संदीप सेन को नवाचारी शिक्षा के लिए मिला सम्मान
श्री संदीप सेन को उन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहकर शिक्षा को नई दिशा प्रदान करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
समाज और राष्ट्रनिर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को इस प्रशस्ति पत्र के माध्यम से मान्यता दी गई है।
शिक्षा सागर फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई नवाचारी गतिविधियों, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, कुशल नेतृत्व एवं समर्पित सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस किया।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सम्मान समारोह में प्रदान किए गए
डॉ. गायत्री मिश्रा (नेशनल मोटीवेटर, शिक्षा सागर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़)।
सुरेश राणा (फाउंडर मेंबर, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा)।
डॉ. शैलेश प्रजापति (संस्थापक, शिक्षा सागर फाउंडेशन, गुजरात)।
श्री सुनील मिश्रा (एफ.एल.एन. प्रकोष्ठ प्रभारी, एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर)।
श्री विजय टोडे (जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-बिलासपुर, छत्तीसगढ़)।
श्री शिवेश शुक्ला जी
DMC जिला गरियाबंद (छ. ग.)
शिक्षकों को समर्पित रहा यह आयोजन
आयोजक संस्था, शिक्षा सागर फाउंडेशन परिवार ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं”। इस भव्य आयोजन का मूल उद्देश्य शिक्षा के इन दीपों का सम्मान करना और उनके प्रेरणादायी कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना था। श्री संदीप सेन की यह शानदार उपलब्धि कोंडागांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक बड़ी प्रेरणा और गर्व का विषय है।








