-ऋषि सिदार ने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकायत थी
-जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की हुई जमानत जप्त
हेमचंद्र सोनी/गेवरा दीपका
नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड नंबर 15 में पार्षद पद के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जून को चुनाव कराया गया जिसमें चार प्रत्याशियों ने चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाई अंततः जीत का सेहरा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऋषि सिदार को लोगों का समर्थन मिला और उन्होंने जीत दर्ज की
बता दे गुरुवार की सुबह सामुदायिक केंद्र नगर पालिका दीपका में मतगणना की शुरू हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऋषि सिदार शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे कल 474 मत पड़े थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 274 और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रश्मि तोपों को 178 मत प्राप्त हुए और भारतीय जनता पार्टी ने 96 वोटो के अंतर सेकांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी.
इस जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने चुनाव परिणाम को लेकर पहले ही आस्वस्थ कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से इस चुनाव में जीत हासिल करेगी भाजपा की जीत को लेकर पूरे दीपका नगर के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ मिठाई बताकर खुशियां जाहिर की
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की हुई जमानत जप्त
पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय पार्टी के अलावा क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई जिसमें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी चंद्रलेखा राज को 3 वोट प्राप्त हुए वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के परमेश्वर सिंह मरकाम को 19 वोटो से संतुष्ट होना पड़ा यह दोनों पार्टी के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके और इनका जमानत जप्त हो गया।








