Home चर्चा में राजमोहनी देवी सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्ति संदेश एवं जन जागरण रैली...

राजमोहनी देवी सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्ति संदेश एवं जन जागरण रैली 10 जून 2026 को

33
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

/अंबिकापुर//
पदमश्री माता राजमोहनी देवी सेवा संस्थान मुख्य आश्रम गोविंदपुर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में विशाल नशा मुक्ति संदेश एवं जन जागरण रैली 10 जून 2026 को निकाली जाएगी तथा महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा ने बताया कि आज दिनांक 7 जून को अंबिकापुर में माता राजमोहिनी देवी सभा भवन में बैठक संपन्न हुआ जिसमें पूरे संभाग से लगभग 2000 की संख्या में माता राजमोहनी देवी एवं संत गहिरा गुरु एवं जनजाति गौरव समाज के प्रमुख पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं के द्वारा माता राजमोहनी देवी सभा भवन अंबिकापुर से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकाल कर कलेक्टर सरगुजा अंबिकापुर को ज्ञापन सौपा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी की दृष्टि से विस्तार से चर्चा बातचीत कर योजना बनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से माता राजमोहनी देवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अमित सिंह मरावी जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री राम लखन सिंह पैकरा, सुदामा प्रसाद आयाम दोहन प्रसाद नेताम धनी सिंह रामकरण सिंह नंदू सिंह कमरों लक्ष्मण सिंहआयाम हरि हरअर्जुन जी शंकर सिंह दुलार सिंह विश्वनाथ टेकाम विनोद सिंह छत्तर साय भागवत सिंह टेकाम आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here