सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
लखनपुर।।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगसी बूढ़ा नवापारा में 7 जून रविवार की दोपहर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ महिला पंच का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। महिला पंच का नाम सनीता पैकरा पति आलोक पैकरा उम्र 25 वर्ष ग्राम अमगसी थाना लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। 7 जून दिन रविवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे लकड़ी लेने जंगल जा रही हु बोलकर निकली दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ढूंढने लगे। महिला पंच अनीता पैकरा का फांसी के फंदे पर झूलता शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








