Home कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, चुनचुनी बस्ती में तालाब और पचरी की हुई साफ-सफाई

20
0

कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह

बाँकी मोंगरा/कुसमुंडा। भारतीय जनता पार्टी बाँकी मोंगरा मंडल के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 24 स्थित चुनचुनी बस्ती, कुसमुंडा में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बस्ती स्थित तालाब एवं उसकी पचरी की सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में शामिल लोगों ने श्रमदान कर आसपास फैली गंदगी को हटाया तथा क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए कहा कि “ना मैं गंदगी करूंगा और ना ही किसी और को गंदगी करने दूंगा।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने घर, मोहल्ले, गलियों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, तो स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत ही स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत की पहचान है।

वहीं मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार 12 वर्षों तक देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य करना जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। इसी विश्वास को मजबूत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सेवा, स्वच्छता और जनजागरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

स्वच्छता अभियान में स्थानीय रहवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और भाजपा द्वारा किए गए इस जनहितकारी कार्य की सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल महामंत्री विकेश झा, अनीता राजपूत, शशि साहू, तुलेश्वरी साहू, मनजीत कौर, श्वेता प्रमाणिक, मनोज कुंडू, सालिक राम दुबे, संतोष राठौड़, राजेश पटेल, कमलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, कमलेश प्रधान, रितेश सिंह, जनक राम पटेल, सरवन यादव, राजकुमार कंवर, राकेश पटेल, अभिषेक पटेल, रावेन्द्र पटेल, अभिलाष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के लिए प्रेरित करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here