वक्ता मंच साहित्य संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों के सम्मान हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर स्थित वृद्धावन हॉल में किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से अनेक साहित्यकार, पत्रकार एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज़ इंडिया रायपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ हिन्दी विशेषज्ञ, तथा अखिल भारतीय साहित्य के अध्यक्ष सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मंच पर उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र से श्रीमती अंजली मिश्रा (लालबाग, सिविल लाइन, जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्हें उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए “शब्द शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं अतिथियों के करकमलों से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से बस्तर का नाम गौरवान्वित हुआ और उपस्थित साहित्यकारों ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती अंजली मिश्रा ने इसे अपने साहित्यिक जीवन की प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए आगे और बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।






