Home चर्चा में महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण थाना मऊदा क्षेत्रअंतर्गत चोरी बोलेरो वाहन को साइबर सेल...

महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण थाना मऊदा क्षेत्रअंतर्गत चोरी बोलेरो वाहन को साइबर सेल टीम की मदद से किया गया बरामद।

9
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
दिनांक 07/06/2026 को महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण मऊदा थाना क्षेत्रअंतर्गत से किसी अज्ञात चोर द्वारा खड़ी न्यू बोलेरो वाहन क्रमांक एम एच 40 बी ई 4751 को लेकर भाग गया था, महाराष्ट्र पुलिस टीम द्वारा रुट के सभी सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करते हुए अंबिकापुर सरगुजा पहुंचे, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल टीम सरगुजा द्वारा तत्काल हर संभावित स्थानों में चोरी गई बोलेरो वाहन की पतासाजी की गई! जो चोरी गई न्यू बोलरो वाहन की पहचान लटोरी स्थित एक ढाबे में खड़ा पाया गया, उसी दौरान ढाबे का घेराबंदी कर अज्ञात चोर को पकड़ कर नागपुर पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया!!
इस दौरान साइबर सेल से प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जीतेश साहू इत्यादि की भूमिका रही!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here