संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
गेवरा दीपका
भारतीय जनता पार्टी दीपिका मंडल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सर्वाधिक दोनों का अपना कार्यकाल पूर्ण किए हैं इस उपलक्ष में मंडल के कार्यकर्ताओं ने आसपास अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए मंदिरों में पूजा अर्चना की जहां जावली के सिंहली में युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुजीत सिंह एवं साथियों के द्वारा वही ग्राम रामपुर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दुष्यंत प्रजापति नरेंद्र पटेल के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में तथा दीपका स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना की दीपका में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास एवं वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना की।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत भाजपा नेता मनोज शर्मा पार्षद अरुणीश तिवारी सुखसागर साहू पार्षद हिमांशु देवांगन ऋषि सिदार संतोष निराला संतोष सिंह आलोक सिंह, सुखेंद्र सिंह, संजू नागपुरी, निमेष अग्रवाल, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं दीर्घकालीन नेतृत्व में भारत के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना की।








