Home चर्चा में भाजयुमो ने स्वछता अभियान चलाया, प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु हेतु सामूहिक...

भाजयुमो ने स्वछता अभियान चलाया, प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु हेतु सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया

10
0
दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
दंतेवाड़ा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व एवं जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  “12 वर्ष विश्वास,विकास एवं जनकल्याण के” कार्यक्रम के तहत
हनुमान मंदिर,बस स्टैंड एवं दंतेश्वरी सरोवर दंतेवाड़ा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राहुल टिकरिहा जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय संतोष गुप्ता जी के मार्गदर्शन में “स्वच्छता अभियान”का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर एवं मां दंतेश्वरी सरोवर के समीप स्वच्छता श्रमदान किया |
 
 “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए युवा मोर्चा ने स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया |कार्यक्रम के तहत हनुमान मंदिर बस स्टैंड परिसर एवं दंतेश्वरी सरोवर का साफ सफाई किया गया जिसमे कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वछता का संदेश दिया | प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु हेतु हनुमान मंदिर सुरभि कॉलोनी में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया | इसके साथ ही जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में हितग्राहियों से चर्चा किया गया |
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जय भंसाली , नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती पायल गुप्ता,नगर पालिका उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा गुप्त कैलाश मिश्रा,भाजपा जिला महामंत्री मुन्ना मरकाम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ,पूर्व जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह,कुलदीप ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश, पार्षद श्रवण कड़ती , जिला मंत्री लता मरकाम,पूर्व मंडल महामंत्री रूपन मंडल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी राजेश बोर्बन, दंतेश्वरी सोरी, सुरेंद्र भास्कर,जीडी बैरागी, पार्षद राजा शर्मा, नीलम ठाकुर,भाजयुमो जिला महामंत्री कामों कुंजाम,निखिल नाग,जिला सोशल मीडिया प्रभारी कमल ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र निर्मलकर, चंद्रकांत स्वाई,जिला मंत्री गौरव भवानी, वेणु शंकर नेताम, विशेष सिंह,कन्या शक्ति संयोजिका प्रियंका बेहरा,भारती,जिला कोषाध्यक्ष शिव प्रताप,मंडल अध्यक्ष बृजेश राणा,उपाध्यक्ष नीलेश कुडियाम,अम्बुज परौहा,महामंत्री राहुल सोनवानी,सुमित ओयामी,हिमांशु परघनीया,सोंटी कागदेलवार,आयुष पटेल,दीपेश पटेल,हर्ष पूटाने समेत समस्त भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे | सभी ने कहा की यह ऐतिहासिक 12 वर्ष “विश्वास, विकास और जन कल्याण” को समर्पित रहा एवं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here