Home चर्चा में पंडरिया धाम में हवन यज्ञ_ तप साधना और साधुओं का होगा...

पंडरिया धाम में हवन यज्ञ_ तप साधना और साधुओं का होगा अद्भुत समागम… बैगा_बैगिन चौरा में सजेगा हनुमान लला का दरबार…

2
0

बाबा धर्मराज की तपस्थली पंडरिया धाम भूल_भुलैया जंगल में त्रिदिवसीय (१४_१६ जून ) आयोजन में अखंड रामायण_हवन यज्ञ अग्नि तपस्या के बीच गीत_ संगीत भजन, साधना और साधुओं का अद्भुत समागम नजर आयेगा, जहां श्रद्धालु अपने मनोकामना के साथ यज्ञ अनुष्ठान में शिरकत करेंगे।
बाबा धर्मराज ने मंगलवार की दरबार में बताया कि इस त्रिदिवसीय आयोजन की शुरुवात १४ जून को हवन_ यज्ञ से होगी तथा अखंड रामायण पाठ के साथ उनकी अग्नि तपस्या १६ जून को सहस्त्र धारा और भोग प्रसाद के साथ समापन होगा।
इस आयोजन को लेकर उत्साहित ग्राम सरपंच संतोष सिदार, कमलेश चौहान, दुलीचंद साहू, उदय मधुकर, योम लहरे, सुरेश साहू, गंगा पेंटर, बाजीराव आदि कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं की टीम आयोजन को सफल बनाने तथा धाम को सजाने संवारने में लगी है।
इस आयोजन में नागा एवं साधु परंपरा के संतों का आगमन भी होना है इसलिए बाबा धर्मराज ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here