Home चर्चा में अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस योजना से अमर मड़काम बने आत्मनिर्भर, बाइक गैरेज...

अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस योजना से अमर मड़काम बने आत्मनिर्भर, बाइक गैरेज से मिल रही नियमित आय

11
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर 11 जून 2026- जनपद पंचायत उसूर अंतर्गत ग्राम चिलकापल्ली के शिक्षित युवक अमर मड़काम ने अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। योजना के माध्यम से प्राप्त सहायता से उन्होंने बाइक गैरेज व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। अमर मड़काम ने बताया कि उन्हें जनपद पंचायत उसूर के माध्यम से योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय समिति के समक्ष बाइक गैरेज स्थापित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। व्यवसाय शुरू होने से पहले रोजगार के अभाव में उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। योजना के तहत सहायता मिलने के बाद उन्होंने अपने गांव में बाइक गैरेज की स्थापना की और वर्तमान में सफलतापूर्वक उसका संचालन कर रहे हैं। गैरेज से उन्हें प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है। दुकान के संचालन खर्च और ऋण की निर्धारित मासिक किश्त जमा करने के बाद भी उन्हें लगभग 7 हजार रुपये की शुद्ध आय हो जाती है, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। अमर मड़काम ने कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और उन्हें स्वरोजगार का बेहतर अवसर प्रदान किया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here