बतौली संवाददाता – वीरेंद्र तिवारी
सरगुजा के बतौली राजस्व विभाग में विवादित जमीन मामले में न्याय के उम्मीद में पिछले 5 वर्षों से दर दर भटकते परिवार के 60 वर्षीय बुजुर्ग सदस्य को दबंग शिक्षक के बेटे ने ट्रैक्टर से कुचल कर मौके से फरार हो गया जिससे मौके पर ही बुजुर्ग होशराम की मौत हो गई इधर घटना की जानकारी होने पर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि बतौली के ग्राम पंचायत सिलमा में नामांतरण को लेकर दो पक्षों में पिछ्ले 5 वर्षों से 6.30 एकड़ भूमि का मामला विवादित राजस्व विभाग में चल रहा है जहां नामांतरण व भूमि में कब्जा पाने गरीब परिवार धनेश्वरी अपने पति होशराम अपने पुत्र महेंद्र के साथ कलेक्टर, एसडीएम,तहसील कार्यकाल का चक्कर पिछले कई वर्षों से न्याय के आस में काट रहे है वहीं 4 -5 दिन पहले ही बतौली थाने में आवेदन देकर न्याय की उम्मीद में बैठे होशराम को ट्रैक्टर से कुचल का मौत के घाट उतार दिये जहां इस घटना से हरकत में आए पुलिस विभाग के एसडीपीओ राजेंद्र मंडावी,बतौली थाना प्रभारी विवेक सेंगर घटना स्थल मामला का जायजा लिया गया और ट्रैक्टर सहित फरार आरोपी उमेश पैंकरा की पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है ।

ग्राम सिलमा के निजी भूमि 6.30 एकड़ के नामांतरण के लिए तत्कालीन एसडीएम नीरज कौशिक ने दोनों पक्षों को दिया आदेश जो बना विवाद का कारण
आपको बता दें कि ग्राम सिलमा की निजी पट्टे की 6.30 भूमि धनेश्वरी पति होशराम के बड़ी सास कामेश्वरी पति झोरी के नाम पर है जो निसंतान थी जिसका भरण पोषण धनेश्वरी के द्वारा किया गया जो जीते जी 6.30 एकड़ भूमि का वसीयतनामा धनेश्वरी के नाम कर दी थी लेकिन कामेश्वरी के भतीजा भुनेश्वर पैंकरा भी 6.30 एकड़ भूमि में अपने शिक्षक पुत्र बजरंग पैंकरा के साथ राजस्व विभाग में दावा ठोककर विवन में अपना नाम दर्ज करवा लिया है जिन्हें तत्कालीन एसडीएम नीरज कौशिक द्वारा अंतिम नामांतरण दर्ज कराने का आदेश भुनेश्वर को दिया जबकि विवन में धनेश्वरी का नामांतरण आदेश दर्ज है और नाम भुनेश्वर का दर्ज हो गया है जहां राजस्व विभाग के कारनामे से यह मामला 5 वर्षों से अटका पड़ा है और परिवार भटकने को मजबूर है

कब्जे को लेकर गई जान
जहां दबंग शिक्षक पुत्र ने बड़ी बेरहमी से कुचल कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया
अपने रुतबे के लिए मशहूर भुनेश्वर के शिक्षक पुत्र बजरंग पैंकरा ने मामला विवादित होने तथा भूमि में होशराम के काबिज होने के बावजूद दबंगई के साथ अपने पुत्र उमेश पैंकरा के साथ खेत जुताई व धान बोने पहुंचे थे जिसकी जानकारी होशराम को होने पर उन्हें रोकने गया जहां ट्रैक्टर चला रहे उमेश द्वारा होशराम को तड़पा तड़पा कर कुचल कर मार डाला और ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया ।इधर मृतक के परिवार को घटना की खबर होने पर रो रो कर बुरा हाल है
आरोपी को पकड़ने पुलिस की धड़पकड़ जारी है
आपको बता दे घटना की जानकारी होने पर एसडीओपी राजेन्द्र मंडावी ,थाना प्रभारी विवेक सेंगर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच मामले की जायजा लिया जो पूरा प्रकरण जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है फिलहाल घटना की विवेचना में पुलिस की टीम जुटी हुई है और आरोपी को पकड़ने पूरा प्रयास किया जा रहा है








