आरंग संवाददाता – सोमन साहू
खरोरा। छत्तीसगढ़ धीवर समाज खरोरा खौली परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन व आमसभा खरोरा नगर पंचायत के डॉ. भीमरॉव अम्बेडकर भवन में14 जून 2026 को आयोजित किया गया था। जिसकी अध्यक्षता परिक्षेत्र के अध्यक्ष सोहन धीवर ने किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक एकजुटता व मजबूती को लेकर समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है उसी दिशा में खरोरा खौली परिक्षेत्र के लगभग 45 गांव के धीवर परिवार के सदस्यों का अधिवेशन व आमसभा 14 जून 2026 को आयोजित किया गया। जिसमे अनेको सामाजिक विषयों पर प्रबुद्धजनो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा जी शामिल हुए, उन्होंने समाजजन संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज मेहनतकश समाज है , धीवर समाज ने विधानसभा चुनाव में भी मेरा पूरा सहयोग प्रदान किया है ,साथ ही उन्होंने कक्षा 10 वी 12 वी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले समाज के मेघावी छात्रों को क्रमशः 5000, 3000 व 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी उन्होंने किया। धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने सामाजिक विषयों पर प्रमुखता से प्रकाश डालते हुए कुटुम्बजनों को संबोधित किया।
उक्त अधिवेशन व आमसभा में प्रमुख रूप से बतौर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष डॉ.लखन धीवर, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक धरसींवा देवजी भाई पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांती वर्मा, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीनअग्रवाल,जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा टिकेश्वर सोनू मनहरे,
नगर पंचायत खरोरा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन,खरोरा खौली परिक्षेत्र संरक्षक नेतराम धीवर, धीवर समाज प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन धीवर,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णा चंपालाल हिरवानी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप जलक्षत्री, प्रदेश युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरषोत्तम धीवर,धीवर समाज प्रदेश पदाधिकारी व परगना अध्यक्ष में लीलाराम धीवर, बसंत निषाद, लक्ष्मी पेंदरिया, रामेश्वर धीवर, रामानंद धीवर,अशोक धीवर,दासु धीवर, कुशल मटियारा, खरोरा खौली परगना के पदाधिकारियों में सचिव टम्मन लाल धीवर, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार धीवर, नारायण धीवर, युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष हिराधर धीवर, महिलाप्रकोष्ठ अध्यक्ष नंदनी धीवर, अजय धीवर, सुलोचना धीवर , मोंगरा धीवर, भुनेश्वर ,नेमचंद सहित धीवर समाज के कुटुम्बजन उपस्थित रहे।








