Home चर्चा में जुआ एक्ट के दो प्रकरण में 12 आरोपीगण गिरफ्तार आरोपीगण के कब्जे...

जुआ एक्ट के दो प्रकरण में 12 आरोपीगण गिरफ्तार आरोपीगण के कब्जे से नगदी रकम 16720/-रूपये एवं दो ताश की गड्डी किया गया जप्त।

11
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपीगण के विरूद्व की गई कार्यवाही।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ एक्ट के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा जुआ एक्ट के दो अलग-अलग प्रकरण में 12 आरोपीगण के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 13/06/2026 को थाना कोतवाली पुलिस की शहर पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि नमनाकलॉ स्थित गुडलक गैरेज के पीछे सार्वजनिक स्थान पर बैठकर कुछ लोग रूपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से कट्पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना की तस्दीकी हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान गुडलक गैरेज के पीछे खाली जमीन के पास जाकर घेराबंदी किया गया, जो कुछ जुआरी पुलिस को आते देख भाग निकले वहां मौके पर मौजूद आरोपीगणों के द्वारा 52 पत्ती ताश से रूपय-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर कट्पत्ती नामक जुआ खेलते मिले, जिनके फड और आरोपीगण के कब्जे से दो अलग-अलग 52 पत्ती ताश व नगद रकम कुल 16720/-रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का यह कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से दो अलग-अलग प्रकरण में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण:-
01. अनिल कश्यप उम्र 55 वर्ष, निवासी गंगापुर थाना गांधीनगर अम्बिकापुर
02. रमेश सेमरिया उम्र 41 वर्ष, निवासी परसोड़ीखुर्द थाना दरिमा।
03. सहाबुद्वीन उम्र 62 वर्ष, निवासी नमनाकलॉ, अम्बिकापुर
04. संतोष कुमार उम्र 45 वर्ष, निवासी नमनाकलॉ, अम्बिकापुर
05. अनुज कुमार जायसवाल उम्र 28 वर्ष, निवासी घुटरापारा, अम्बिकापुर।
06. पवन साहनी उम्र 25 वर्ष, निवासी नमनाकलॉ, अम्बिकापुर।
07. असीम तिर्की उम्र 43 वर्ष, निवासी मुक्तिपारा, अम्बिकापुर।
08. विरेन्द्र एक्का उम्र 40 वर्ष, निवासी दर्रीपारा अम्बिकापुर।
09. मनोज सोनकर उम्र 22 वर्ष, निवासी नमनाकलॉ, अम्बिकापुर।
*10. दीपक सोनकर उम्र 30 वर्ष, निवासी खटीकपारा, नमनाकलॉ, अम्बिकापुर।
11. सद्दाम हुसैन उम्र 34 वर्ष, निवासी पानी टंकी के पास नमनाकलॉ अम्बिकापुर।
*12. नागेन्द्र सोनकर उम्र 52 वर्ष, कार्मेल स्कूल के गेट के पास
उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी/निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक जोधन पैंकरा, नितिन सिन्हा, विवेक राय, बृजेश राय, एहसान फिरदौसी इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here